![]() |
श्री राधिका-जीवन नीलमणि ! अहम् त्वां शरणम प्रपन्ना |
-श्रीजी-
मन मेरे भटक रह्यो क्यूँ कर तू
समझे क्यों न जग रीति कूँ !
सब राही स्वारथ के संगी
कोऊ न तेरे संग आवैगो !
बिन पाई कोई भाव न देवे
अर्थ कहाँ तू अब पावैगो !!
रुग्ण है काया मति हु मंद है
बय भी पकी अब का धावैगो !
राह न कोई न संग्रह है
ऋण के तले अब कहाँ जावैगो !!
इन्द्रिय भी अब शिथिल भई हैं
कैसें मीत तू कब जागैगो !
मिथ्या स्वप्न रचे बाबरे क्यों
पहुँच दूर को समझावैगो !!
बालू ते यदि तेल निकाले
समझ ले यामें का पावैगो !
मूरख ह्रदय चेत ले अब तो
यम के फंद ते कोन छुडावैगो !!
शंकर कहे गोविन्द भजन को
यही एक तोहे पार लगावैगो !
शरण गह सब भाँति श्याम की
कृपा अनोखी सब पावैगो !!
तजि माया रूपी भव बंधन
निर्मल मति तू हो जावैगो !
आपद-विपद-क्लेश-भय सबसों
मुक्त ह्वै परमानन्द पावैगो !!
कहाँ गए वे सुहाने पंछी !
कित उनकी मुष्कान रे !
मैं दीवाना ठगा रह गया !
काऊ न राखे मान रे !!
आकर लुटा हुआ मैं भिकारी !
सफल होगये चतुर शिकारी!
हो गयी चूक मैं चेत न पायो !
वृथा समय मैंने यूँही गंवायो !
अपने हु ह्वै गए आन रे !!
कहाँ गए वे सुहाने पंछी !
कित उनकी मुष्कान रे !!
स्वप्न के बादल फट गए सबरे !
चली हवा जो सच्चाई !
दुखी वेचारे मन मेरे प्यारे !
समझे क्यों न गहराई !
उठ कर चलदे अमर सुधा को !
न हो जहाँ कोई तन्हाई !
संग रहेंगे सखा हमारे !
गोविन्द-गोपाल-कन्हाई ! !
कहाँ गए वे सुहाने पंछी !
कित उनकी मुष्कान रे !!
इसी धरा पे पाई सफलता !
लगन के सच्चे वीरों ने !
तजि कायरता दौड़ पड़े जो !
कर्म के मीठे गीतों ने !
रेख बना योजना डगर की !
तोड़ बंधन जंजीरों को !
रख विश्वास नन्द-नंदन में !
भूल जा दुःख की लकीरों को !
हानि-लाभ-जीवन अरु मृत्यु !
यश-अपयश नहीं भान रे !!
कहाँ गए वे सुहाने पंछी !
कित उनकी मुष्कान रे !!
पार्थ-सारथी सुझा रहे तोहि !
करके गीता गान रे !
चिंतन श्याम में-लगन श्याम में !
प्रीत श्याम में राखि रे !!
कहाँ गए वे सुहाने पंछी !
कित उनकी मुष्कान रे !!
मुरलीधर की रूप माधुरी !
बना ले अपनी प्यास रे !
माखन-चाखन हार के संग-संग !
मीठो-माखन चाख रे !!
कहाँ गए वे सुहाने पंछी !
कित उनकी मुष्कान रे !!
भूल जा सबरी पीर अरु पीरा!
राधे-राधे जाप रे !!
radhe-radhe
ReplyDeleteshri kirati suta ke charanon men pyagraj !
ReplyDeletekeshav ki keli kunj koti-koti kashi hai !!
shri radhey mohi apanau kari lehu ...
shri radhey meri swamini men radhe ju ki daas
ReplyDeletejanam-janam mohi dijiyo priya shri vrindavan vaas
sab dwaran kun chhod ke main aayi tere dwaar
aho brashabhanu ki ladili nenku meri or nihaar
shri radhey meri swamini jivan dhan adhaar
rasik sudha ras raj prabhu mahima amit apaar
kunj bihari ladile shri shyama-shyam sarakar
tere dwaar "sweetie" khadi tuk mere hit hu vichaar
aho kripa mayi ladili nand ke lal gopaal
"sweetie" jivan hit karen nit keli kunj bihaar
shri radha vallabh ladile rasikan meet sujaan
meri bhav badha harau main lakhun prem muskaan
shri kirati suta shri swamini prem liyo avataar
shri vrindavan ki vatika priya priyatam karen vihaar
shri radhey-radhey ras sudha mere jivan geet
murali manohar lal ki kahe shri radhey-radhey geet
shyam sunadar ki muralika gavai radha naam
"sweetie" sang sangit mili shri radhey-shyam ke naam
hamaro dhan radha shriradha-shriradha
jivan dhan radha-radha-radha-radha
param dhan radha shriradha-shriradha
pran dhan radha shriradha-shriradha
hamaro dhan radha shriradha-shriradha
hamaro dhan radha-radha-radha-radha-radha
hamaro dhan radha shriradha-shriradha
*jay-jay shri radhey shyam*